ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की भिड़ंत, मची चीख पुकार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों में भिड़ंत की खबरें सामने आ रही है। यहां तीनधारा के पास एक बस और मैक्स वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई ज्यादा चोट नहीं आई है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस और मैक्स की भिड़ंत
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार से एक बस जोशीमठ की तरफ जा रही थी। इसमें करीब 25 सवारिया था। तो वहीं दूसरी दिशा से एक मैक्स देहरादून की तरफ जा रही थी। उसमें करीब आठ लोग सवार थे। तभी दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई।
टक्कर से मची चीख पुकार
टक्कर होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद अन्य वाहनों से सभी को रवाना किया गया।
सभी यात्री सुरक्षित
चौकी प्रभारी ने बताया, टक्कर के समय कुछ यात्री सो रहे थे। ऐसे में अचानक टक्कर लगने से कुछ यात्रियों की मांसपेशियों में खिंचाव और बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। सभी यात्री सुरक्षित है। किसी के भी जान-माल की हानी नहीं पहुंची है।