National

रेलिंग तोड़ नीचे पुल की सरियों पर जा गिरी कार, शख्स की मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला Video VIRAL

Accident near Atal Tunnel Video Viral: हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है। यहां स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से पर्यटक की मौत हो गई। तो वहीं तीन अन्य घायल हुए है। शुरुआती जांच के मुताबिक ये हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ हो सकता है। टनल से बाहर आते ही ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते गाड़ी सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़कर नीचे गिर गई। कार निर्माणाधीन पुल की सरियों पर लटक गई। एक्सिडेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जो की काफी भयावह है।

अटल टनल के पास भीषण हादसा Accident near Atal Tunnel

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि पुल के अधूरे बने ढांचे से निकली लोहे की छड़ें गाड़ी के अंदर तक घुस गईं। इससे गाड़ी तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही एक शख्स की भी मौत हो गई। घटना स्थल के वीडियो भी सामने आए हैं। मृतक राजस्थान के रहने वाला 34 साल कैलाश था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मनाली से लाहौल जा रहे थे टूरिस्ट

घायल हुए तीन पर्यटक की पहचान उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी के रहनेवाले आदित्य, सीकर खाटू श्यान के सिद्धार्थ सिंह शेखावत के तौर पर हुई है। ग्रुप मनाली से लाहौल जा रहा था।

हादसे का रोंगटे खड़ा कर देने वाला Video Viral

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

बता दें कि गाड़ी बुरी तरह से लोहे के सरियों में फंसी है। जिसके चलते बचाव अभियान में मुश्किले आ रही है। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें