Haridwar News

गिरफ्तारी का डर, प्रणव सिंह चौंपियन ने जोड़े हाथ, मांगी का वीडियो भी किया शेयर

हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है। बीते हफ्ते लक्सर कोतवाली में चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एससी एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत ये केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को जातिसूचक शब्द बोले। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो वायरल होने पर चैंपियन ने इसे एआई जनरेटिड भी बता दिया था। हालांकि जब उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी तब अब उन्होंने मांफी मांगी।

गिरफ्तारी का डर, चौंपियन ने जोड़े हाथ

दरअसल प्रणव सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लक्सर कोतवाली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद अब प्रणव सिंह चैंपियन ने पीड़ित पक्ष से मांफी मांग ली है। साथ ही उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया है।

चैंपियन ने मांगी माफी!

मैंने हमेश सम्मानित अनुसूचित समाज को अपना समाज माना हैं. मैंने हमें भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया हैं. लेकिन जो घटना क्रम हुआ है, उससे जो सम्मानित अनुसूचित समाज की भावनाए आहत हुई हैं, मैं उसके बहुत-बहुत माफी चाहता हूं. आप सब से आग्रह करता हूं कि इस गलती को नजरअंदाज कर दे, जो हुआ है, वो एक दुर्घटना मात्र है. भविष्य में ऐसा नहीं होगा.
-प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक

क्या था पूरा मामला?

दरअसल शांतरशाह गांव के रहने वाले जोगेंद्र ने पुलिस को शिकायत की। जिसमें बताया गया कि 22 जून की शाम करीब 7 बजे कार से अपने बहनोई संजीव कुमार के साथ लक्सर के खेड़ी लौट रहा था। गांव के पास एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया। इस दौरान कार में बैठे शख्स ने उनकी कार को हाथ मारा। तब उन्होंने इस पर ज्यादा गौर नहीं किया और वहां से चले गए। लेकिन अगले दिन पुलिस ने संजीव को शिकायत की बात बताई और पुलिस स्टेशन बुलाया। तब उन्हें पता चला कि वो कार प्रणव सिंह चैंपियन की है।

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया

जब मामला सुलझाने के लिए प्रणव सिंह को फोन किया गया तो चैंपियन ने संजीव को लगातार गालियां दी। इस दौरान उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारने की धमकी भी दी। इसी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

जब इस वीडियो के बारे में चैंपियन से पूछा गया तो उन्होंने इसे फेक बताकर एआई जनरेडिट करार कर दिया। अपने पक्ष में प्रणव ने कहा कि उनकी सुरक्षा को भेदने की कोशिश की गई। साथ ही उनकी गाड़ी को टक्कर भी मारी गई थी।

दलित संगठनों ने उठाई चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग

ये मामला काफी गरमा गया। कई दलित संगठन और संगठनों से जुड़े नेता चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। लेकिन इसी बीच चैंपियन ने अब माफी मांग ली है।

क्या बोले अधिकारी?

एक सप्ताह पहले का यह घटनाक्रम है, जिसमें एक ऑडियो और वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली और लक्सर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। लक्सर के सीओ इस मुकदमे की जांच कर रहे हैं। जांच में जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की लीगल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस केस में गिरफ्तारी की मांग से जुड़े कई ज्ञापन मिले हैं, गहनता से मामले की जांच की जा रही है, जांच में जैसे एविडेंस मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शेखर सुयाल, एसपी देहात, हरिद्वार

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें