Uttarkashi News

गंगोत्री हाईवे पर हादसा!, गहरी खाई में गिरी बाइक, युवक का कुछ अता-पता नहीं

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच एक खबर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से आ रही है। यहां भैरवघाटी के समीप एक बाइक गहरी खाई में जा गिरी। बाइक में तीन लोग सवार थे। जहां दो युवक घायल हो गए। तो वहीं तीसरे युवक की तलाश जारी है। दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से युवक की मौत, दो घायल

गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बाइक

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, बीते देर रात पुलिस को सूचना मिली की की हाईवे पर भैरवघाटी से करीब 3 किलोमीटर आगे गंगोत्री की तरफ एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तुरंत ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। पता चला कि बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे।

दो घायल, एक लापता

इस हादसे में दो लोग घायल हुए है। तो वहीं तीसरे व्यक्ति 26 साल के सुरेश लामा लापता हो गए। देर शाम तक सर्चिंग अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कुछ अता पता नहीं है। हालांकि युवक को जल्द खोजने का प्रयास जारी हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें