National

दर्दनाक हादसा!, जम्मू-कश्मीर के URI में धमाका, जवान शहीद

Jammu 2 Jawan Killed In Blast Near Loc Uri: जम्मू-कश्मीर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बारामूला जिले के उरी सेक्टर में आज बुधवार, 10 जून को दुखद खबर सामने आई है। उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में दुखद बात ये है कि इसमें हमारे दो सैनिक शहीद हो गए। इस बात की जानकारी अधिकारियों दी। उन्होंने बताया कि उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुए इस धमाके में सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- पहली बार!, भारत ने तैनात किए 12 Ready to Fire Nuclear Weapons, रिपोर्ट में खुलासा

जम्मू-कश्मीर के उरी में धमाका Jammu Blast Near Loc Uri

शहीद सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले थे। दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के बादामीबाग छावनी स्थित सेना के बेस अस्पताल में ले जाया गया। जहां तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें:- नेहरू से आगे निकले मोदी!, बने भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता Modi Longest Serving PM

दो जवान हुए शहीद Jammu 2 Jawan Killed In Blast Near Loc Uri

दोनों सैनिक 8 राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध थे। फिलहाल अभी धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:- सुलग उठा PoK! पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध फायरिंग, बिछी लाशें, भारी तनाव

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों से होकर एलओसी (LoC) गुजरती है। ये करीब 740 किलोमीटर लंबी है। तो वहीं जम्मू में ये पूंछ, राजौरी और जम्मू जिले के कुछ हिस्सों तक फैली हुई है। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान की करीब 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा सांबा, जम्मू और कठुआ जिलों से होकर गुजरती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें