National

नेहरू से आगे निकले मोदी!, बने भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता Modi Longest Serving PM

Narendra Modi Longest Serving PM: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया है। वो भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता बन चुके है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज मोदी पीएम के रूप में अपने 4,399 दिन पूरे कर नेहरू के कार्यकाल को पीछे छोड़ चुके हैं।

मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता Modi Longest Serving PM

दरअसल काफी लंबे समय तक पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास देश के सबसे लंबने समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता का रिकॉर्ड दर्ज था। ऐसे में आज ये रिकॉर्ड टूट गया है। पीएम मोदी इस मामले में अब आगे निकल चुके है।

जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल

बताते चलें कि 13 मई 1952 को जवाहरलाल नेहरू ने देश के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। 27 May 1964 को नेहरू का निधन हो गया था। वो पीएम पद पर कुल 4,398 दिन रहे। संवैधानिक इतिहास के जानकारों की माने तो 15 अगस्त 1947 को नेहरू केवल अंतरिम सरकार के प्रमुख थे।

नेहरू से आगे निकले मोदी!, 4,399 दिन किए पूरे

उस समय देश का संविधान नहीं बना था और संविधान सभा ही अस्थायी संसद की भूमिका निभा रही थी। प्रधानमंत्री के रूप में आज नरेंद्र मोदी को 4,399 दिन पूरे हो गए है। ऐसे में उन्होंने नेहरू के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया हैं। बताते चलें कि PM Modi मोदी और नेहरू, भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें