National

सुलग उठा PoK! पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध फायरिंग, बिछी लाशें, भारी तनाव

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां के रावलकोट इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन चल रहा था। इसी बीच पाकिस्तानी (Pakistan) सुरक्षा बलों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।

इस फायरिंग में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की भी खबर है। बताते चलें कि झड़प तब हुई जब पाक ने संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी पर प्रतिबंध लगाया।

ये भी पढ़ें:- और दिखाओ सोना-चांदी…’ यूट्यूबर को Reels में जेवर दिखाना पड़ा भारी, चोर उड़ा कर ले गए

PoK में पाकिस्तानी सेना का कहर

दरअसल संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पीओके में एक प्रमुख नागरिक समाज गठबंधन है। जो आर्थिक और राजनीतिक शिकायतों पर विरोध प्रदर्शन करती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस विरोद प्रदर्शनों का केंद्र रावलकोट है। विरोध को तेजी तब मिली जब जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:- जेल जाने से बच गए Khan Sir, पटना फायरिंग मामले में कोर्ट ने दी बड़ी राहत

इंटरनेट सेवाएं बंद

पीओके में प्रस्तावित “लॉन्ग मार्च” होनी थी। उससे पहले ही पाक ने वहां कई सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। आंदोलन से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया कि पांच जून की रात से ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। जिससे संचार काफी बुरी तरफ प्रभावित हो गया।

30 से ज्यादा की मौत

इस फायरिंग मेंअब 30 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तो वहीं 200 से ज्यादा घायल हैं। हालांकि कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की भी खबर है।

प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार रही पाक सेना

बताते चलें कि पाकिस्तानी सेना प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मार रही है। जिसमें जेएंडकेजेएएसी (J&K AAC) के सदस्य शाहजेब हबीब और अमजद कश्मीरी की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों की माने तो शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल का प्रयोग किया गया। रिपोर्ट्स की माने तो अब विरोध प्रदर्शन रावलाकोट के अलावा मुजफ्फराबाद, मीरपुर, टाटा पानी और प्लांदरी समेत कई क्षेत्रों में फैल गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें