National

‘और दिखाओ सोना-चांदी…’ यूट्यूबर को Reels में जेवर दिखाना पड़ा भारी, चोर उड़ा कर ले गए

आपके पास या घर में आपके कितने गहने हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं होती। और सोशल मीडिया पर तो इनको बिल्कुल भी नहीं दिखाना होता क्योंकि इसका अंजाम कई बार बहुत बुरा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। एक यूट्यूबर को रिल्स में जेवर दिखाना भारी पड़ गई। चोर उनके घर से लाखों की चोरी कर फरार हो गए। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर शो-ऑफ का ही ये खामियाजा है।

यूट्यूबर को Reels में जेवर दिखाना पड़ा भारी

दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी का है। यहां रचना गुर्जर के घर पर पूरी प्लानिंग के साथ डकैती की गई। खबरों की माने तो चोरों ने रचना के वीडियो को काफी ध्यान से देखा। रचना गहनों वाली वीडियोज शो-ऑफ करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर डालती थी। इन्हीं गहनों वाली वीडियो को देखकर चोरी को अंजाम दिया गया। जूलरी के साथ कैश भी चोर लेकर चले गए। चोरों ने दो लाख कैश के साथ सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

https://twitter.com/ShikshaNewsRaj1/status/2063510396737310792

CCTV कैमरा मोड़े, फिर की चोरी

चोरों ने बड़ी ही चालाकी से सीसीटीवी कैमरों को दूसरी ओर मोड़ दिया। साथ ही चोरी के लिए बाउंड्री की फेंसिंग भी काट दी थी। जिसके बाद उन्होंने कमरों को बाहर से लॉक किया ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर ना आ सके। जिससे किसी को भनक भी नहीं लगी और ये घटना रिकॉर्ड भी नहीं हो पाई। रचना को चोरी के बारे में सुबह पता चला।

वीडियोज में खुद करती थीं शो ऑफ

बताते चलें कि रचना गुर्जर एक इंस्टाग्रामर और यूट्यूबर हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन सोने और चांदी के गहनों के साथ वीडियो पोस्ट करती रहती थीं। साथ ही वीडियोज में जेवरों की कीमतें भी बताती थीं। लोग भी उनकी ये वीडियो देखते थे। इन वीडियोज में लाखों व्यूज आते थे। रचना के वीडियो इस वक्त ट्रेंड हो रहे हैं। हालांकि उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। ऐसे में रचना को ये दिखाना भारी पड़ गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें