National

1 मई से LPG Cylinder के नियमों में बदलाव!, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक के बदले नियम

LPG Cylinder New Rules: आज मई का महीना शुरू होते ही कई चीजों में बदलाव हुआ है। जहां आज से LPG Cylinder के दामों में बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं आज से ही एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव किए गए है। जो कि हर किसी को जानना बेहद जरूरी है।

1 मई से बदले गैस सिलेंडर के नियम! LPG Cylinder New Rules

Indane, Bharat Gas और HP Gas जैसी तेल कंपनियों ने बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक के नियमों में बदलाव किए है। इसका मकसद गैस की कालाबाजारी को रोकना और डिलीवरी के प्रोसेस को और भी ज्यादा सुरक्षित है।

LPG

डुअल कनेक्शन नहीं चलेगा

अब सरकार द्वारा उन घरों की पहचान की जा रही है जहां दोनों LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन हैं। नए नियमों के अनुसार जिन घरों में PNG कनेक्शन है उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। यानी कि अब PNG वाले घर LPG का नया कनेक्शन नहीं ले पाएंगे। उन्हें गैस रिफिल भी नहीं मिलेगा।

इस नियम का उद्देश्य उन लोगों तक गैस सिलेंडर पहुंचाना है जहां पीएनजी कनेक्शन नहीं है। आपको बता दें कि अब तक करीब 43000 परिवार ने अपना एलपीजी कनेक्शन दे दिया है।

ये भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price: बड़ा झटका!, आज 1 May से बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, इतनी बढ़ी कीमत

बुकिंग के समय में भी बढ़ोतरी LPG Cylinder Booking Rules

नए नियमों का असर अभ गैस सिलेंडर की बुकिंग पर भी देखने को मिलेगा। अब सिलेंडर की बुकिंग का समय और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है। जहां पहले 21 दिन बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग हो जाती है। अब इसके लिए आपको 25 दिन का इंतजार करना होगा।

इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में इस समय को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है। तय समय से पहले सिलेंडर बुक कराने पर सिस्टम खुद ही बुकिंग को रिजेक्ट कर देगा।

बिना OTP के नहीं होगी डिलीवरी

इसके अलावा अब एक मई से आपको गैस सिलेंडर, गैस बुक या पुरानी रसीद दिखाकर नहीं मिलेगा। इसके लिए नई व्यवस्था की गई है। अब हर गैस की डिलीवरी पर OTP अनिवार्य हो गया है।

आसान भाषा में समझें तो अब जब कभी भी आप सिलेंडर बुक करेंगे तो आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (DAC) आएगा। इस ओटीपी को दिखाने के बाद ही आपको गैस सिलेंडर मिलेगा। इस मकसद फर्जी और गलत डिलीवरी पर रोक लगाना है।

मोबाइल नंबर रखें अपडेट

अब चूंकि गैस की डिलीवरी OTP से होगी। तो इसके लिए आपका नंबर गैस कनेक्शन से जुड़ा होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपका नंबर अपडेट नहीं है तो आपको सिलेंडर लेने में दिक्कत हो सकती है।

गैस सब्सिडी वालों के लिए eKYC जरूरी

इसके साथ ही अगर आप Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों है तो अब इसके लिए आधार eKYC अनिवार्य हो गया है। अगर अब तक आपने eKYC नहीं करवाया है तो आपको गैस सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है।

एक मई से सिलेंडर हुआ महंगा

इसके अलावा आज एक मई से ही सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹993 तक महंगा हो गया है। जिससे अभ 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये का हो गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें