
LPG Cylinder Price Hike: आज मई की शुरुआत से ही आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। मई के महीने में महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। एक मई से LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए है।
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक ही झटके में ₹993 तक मंहगे कर दिए है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल रेस्टोरेंट, छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। इसके साथ ही आम लोगों की जेब पर भी इसका अप्रत्यक्ष रूप से असर दिखाई देगा। इसके साथ ही 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें:- 1 मई से LPG Cylinder के नियमों में बदलाव!, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक के बदले नियम
LPG Cylinder Price Hike: आज 1 May से बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम
नई कीमतों के अनुसार अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पर अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3071.50 में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹2078.50 थी। इसके साथ ही मुंबई में ये ₹3024 का हो गया है। इसी तरह सभी जगह कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में ₹993 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि थोड़ी राहत ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आए है।
ये भी पढ़ें:- ग्रीन फ्यूल का मुखौटा!, 1 लीटर ETHANOL के लिए खर्च हो रहा 10,000 लीटर पानी
5 किलो वाला LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा
कमर्शियल सिलेंडर के ₹993 महंगे होने पर इसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा। छोटे व्यापारियों और होटल्स, ढाबे आदि के खर्च में अचानक बढ़ोतरी की वजह से ग्राहकों के लिए भी चीजें महंगी हो गई है। इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों में पड़ेगा। जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। तो वहीं तो 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 261 रुपए महंगा हो गया है। अब 5 किलो वाला सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपए का हो गया है।
ये भी पढ़ें:- Aadhar Card अब नहीं माना जाएगा DOB का सबूत, UIDAI ने बदले नियम