HighlightUttarakhand

E20 Petrol Controversy: यूट्यूबर सौरव जोशी ने मांगी माफी, कहा- E20 पेट्रोल से नहीं गिरा माईलेज

हाल ही में यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपने व्लॉग में E20 पेट्रोल को लेकर बयान दिया था। जिसके चलते वो इंटरनेट पर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी Mercedes-Benz GLC 300 का माइलेज E20 पेट्रोल भरवाने के बाद केवल दो दिनों में घट गया। माइलेज 17 से घटकर 5 किलोमीटर प्रति लीटर हो गया। उनकी ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसने E20 पेट्रोल को लेकर नई बहस शुरू कर दी। हालांकि अब अपने इसी बयान पर सौरव जोशी ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने इस बात को गलत बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

E20 Petrol Controversy: यूट्यूबर सौरव जोशी ने E20 पेट्रोल को लेकर किया था ये दावा

दरअसल सौरव जोशी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में कार की बात करते हुए कहा कि पहले उनकी कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही थी। लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी कार का माइलेज कम हो गया। ये पहले नौ Km/L दे रही थी। जिसके बाद वो घटकर पांच किलोमीटर प्रति लीटर रह गया।

सौरव जोशी ने कहा था- माइलेज गिरकर 5 kmpl पर आ गया

उन्होंने दावा किया कि ये सब एथेनॉल मिक्स पेट्रोल की वजह से हो रहा है। उन्होंन ये भी कहा कि कार में इसकी वजह से खराबी आती है तो इसमें काफी खर्चा भी आएगा। देखते ही देखते उनकी ये वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद कई लोगों ने E20 पेट्रोल की क्वालिटी पर सवाल उठाए। मामला तूल पकड़ने पर खुद Mercedes-Benz India ने एक आधिकारिक बयान जारी किया।

कंपनी ने भी जारी किया बयान

Mercedes-Benz India ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत में उसकी सभी BS6 पेट्रोल कारें E20 पेट्रोल के साथ अनुकूल हैं। इन गाड़ियों की टेस्टिंग E20 फ्यूल के हिसाब से हुई है।

अब सौरव जोशी ने मांगी माफी

इसके बाद सौरव अपनी कार कंपनी के सर्विस सेंटर लेकर पहुंचे। जांच के समय पता चला कि उनकी कार कम माइलेज E20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में आई तकनीकी खराबी की वजह से दे रही थी। इस गलतफहमी के बाद सौरव जोशी ने माफी मांगी। उन्होंने ट्विट कर माफी मांग। साथ ही वो क्लिप भी अपने व्लॉग से हटा दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें