NationalHighlight

Lucknow के बाद अब आगरा के कोचिंग सेंटर में लगी आग, बेसमेंट में मची भगदड़

लखनऊ के कोचिंग सेंटर पर आग लगने की घटना सामने आने के बाद अब आगरा के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में आग लग गई है। खबरों की माने तो बेसमेंट में लगी लाइट के एमएसपी बॉक्स में आग लग गई। आग लगने के बाद तेज से सायरन बजने लगा। जिसके चलते बच्चे तेजी से बाहर की तरफ भागे। आग की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

आगरा के कोचिंग सेंटर में लगी आग

दरअसल ये घटना आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के भगवान टॉकीज इलाके की है। यहां मौजूद आकाश इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर में आग की सूचना मिली। मिली जानकारी के मुताबिक, आग केवल बेसमेंट के एमएसपी बोर्ड में लगी है। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ अग्निकांड!, अवैध थी बिल्डिंग, 2016 में गिराने के थे निर्देश फिर… Lucknow Fire News

छात्रा ने बताई हादसे की कहानी

वहां पढ़ रही छात्रा पूनम ने बताया कि क्लास के दौरान अचानक स्टाफ मेंबर्स आए और उन्होंने बोला कि सभी लोग बाहर चलो जल्दी। उस समय कोई आइडिया नहीं था कि क्या हुआ। हमें एग्जिट गेट से नीचे उतारा गया। बाद में पता चला कि नीचे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी।

लखनऊ में 15 लोगों की हुई थी मौत

बताते चलें कि बीते दिन लखनऊ में भी तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी। जिसमें झुलसने से 15 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई है। तो वहीं मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें