Trending

बीच सड़क में महिला को लेबर पेन!, डॉक्टर ने साड़ियों से बना डाला ऑपरेशन थिएटर, Viral Video

Viral Video: लाइफ में कई बार कुछ ऐसी चीजें आती है जिसके लिए इंसान तैयार नहीं रहता। लेकिन आप उस पल से कैसे निपटते है वो आपकी सूझ बूझ पर निर्भर करता है। हाल ही में इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रेगनेंट महिला की हालत बीच सड़क में अचानक से बिगड़ने लग जाती है। उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है। इस मुश्किल घड़ी में समय में महिलाओं और लेडी डॉक्टर ने जो किया उसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

अचानक महिला को शुरू हुआ लेबर पेन!

वीडियो में सड़क पर ही महिला को गंभीर लेबर पेन हो जाता है। वो अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेहोश या बेसुध हालत में बैठ जाती है। स्थिति काफी गंभीर थी। जिसके चलते उसे तुरंत ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवानी थी। लेकिन अस्पताल दूर होने पर आसपास मौजूद महिला प्रेग्नेंट वुमन के लिए भगवान बनकर आईं। महिलाओं ने तुरंत ही मदद का जिम्मा उठा लिया।

ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

लेडी डॉक्टर ने साड़ियों से बना डाला ऑपरेशन थिएटर

महिलाओं ने अपनी साड़ियां, दुपट्टे और चादरों से एक घेरा बना लिया। जिससे चारों तरफ से चीजें ढक गई। सड़क पर ही महिलाओं ने एक अस्थायी कमरा बना दिया। जिसके चलते डिलीवरी सुरक्षित की जा सके। वहां एक महिला डॉक्टर भी मौजूद थी। उन्होंने सुरक्षित तरीके से महिला की डिलीवरी करवाई। कुछ ही देर बाद बीच सड़क पर बच्चे का जन्म हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर के हाथ में एक मासूम बच्चा है।

ये भी पढ़ें:- 19 हजार के लिए सबूत मांग रहे थे बैंक कर्मी!, मजबूर भाई कब्र से निकालकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा Video

सोशल मीडिया पर Viral Video

वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “मदद करने वाली महिलाओं को सलाम।” दूसरे ने लिखा, “ऐसी महिलाएं समाज की असली ताकत हैं।” तो वहीं अन्य ने लिखा, “इंसानियत अभी बाकी है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें