Trending

शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा हो और इससे जुड़ी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल ना हो ऐसा हो नहीं सकता। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आमतौर पर शादी में अलग-अलग रस्में होती है। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन एक तरह से प्रतियोगिता करते है। हालांकि अगर ये एक महासंग्राम में बंदल जाए तो कैसा होगा?

Viral video: दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शादी में वरमाला का सीन है। बात केवल वरमाला के समय एक छोटे से नटखट कॉम्पिटिशन से थी। हालंकि इस कॉम्पिटिशन को दुल्हन वाले और दूल्हे वालों ने कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया। रस्म के नाम पर कुछ ऐसा कर दिया कि लोग देखते ही रह गए।

ये भी पढ़ें:- Viral Video: रेलिंग पर लटका था मासूम, हनुमान की तरह लंगूर ने उछलकर बचाई जान,

वरमाला के समय कंधों पर बना दी मीनार

वायरल वीडियो में वरमाला की रस्म स्टेज पर नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन को कंधों पर बैठाकर कराई जा रही है। हालांकि कंधों पर भी वो एक नहीं बल्कि एक के बाद दो और तीन लोगों के कंधों पर बैठे है। एक के ऊपर दूसरा, उसके ऊपर तीसरा और फिर दोनों दूल्हा-दुल्हन को बिठाया गया है।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

इतनी ऊंचाई पर ये वरमाला की रस्म हो रही है। दोनों के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है कि कौन पहले वरमाला पहनाएंगे। हालांकि इसमें दूल्हा पहले वरमाला पहना देता है। जिसके बाद दूल्हे की साइड के लोग गिर जाते है। चलो वरमाला पहनाने के बाद कम से कम ये कॉम्पिटिशन तो खत्म हुआ। अब इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Viral Video: भौजी के साथ लड़के का ये कैसा डांस, वीडियो देख आप भी शर्मा जाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये वायरल वीडियो @jadiarahul नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। एक यूज़र ने लिखा, “भाई ये शादी है या महा संग्राम,” दूसरे ने लिखा, “यह हिंदू संस्कृति का मजाक बनाया जा रहा है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें