National

Aadhar Card अब नहीं माना जाएगा DOB का सबूत, UIDAI ने बदले नियम

UIDAI Update on Aadhar Card: आज के समय में सभी चीजों के लिए आपका आधार कार्ड काफी जरूरी होता है। लेकिन अब ये जरूरी दस्तावेज आपकी DOB का सबूत नहीं होगा। दरअसल Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने ये साफ कर दिया है कि आधार कार्ड आपकी जन्मतिथि का नहीं बल्कि पहचान का प्रमाण है। UIDAI ने ये जानकारी आधार यूजर एजेंसियों (AUA) और ई-केवाईसी यूजर एजेंसियों (KUA) को एक लेटर भेजकर दी है।

आधार अब नहीं माना जाएगा DOB का सबूत UIDAI Update on Aadhar Card

UIDAI ने ये साफ किया है कि आधार कार्य का मेन काम व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करना है। जन्मतिथि को सत्यापित करना इस डॉक्यूमेंट का काम नहीं है। आधार में जो जन्मतिथि है वो यूजक के नामांकन या फिर अपडेट के समय दी गई जानकारी के आधार पर भरी जाती है। कई केसिस में ये जानकारी अनुमानित भी हो सकी है।

ये भी पढ़ें:- 19 हजार के लिए सबूत मांग रहे थे बैंक कर्मी!, मजबूर भाई कब्र से निकालकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा Video

क्यों नहीं माना जाएगा Aadhar Card जन्मतिथि का सबूत?

आधार कार्ड में अगर किसी व्यक्ति के पास वैध दस्तावेज उपलब्द नहीं होते तो भी सिस्टम में केवल जन्म साल के आधार पर डिफॉल्ट एक जनवरी को डेट ऑफ बर्थ डाल दिया जाता है। यही कारण है कि आधार सटीक जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

ये भी पढ़ें:- डिनर के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!, मरने से पहले बताई उस रात की कहानी

आधार से केवल पहचान की पुष्टि – UIDAI

UIDAI ने बताया की आधार कार्ड ये सुनिश्चित करता है कि कार्ड दिखाने वाला व्यक्ति वहीं है जिसने बायोमेट्रिक डेटा के साथ रजिस्ट्रेशन कराया था। आधार कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि कार्ड दिखाने वाला व्यक्ति वही है जिसने अपने बायोमेट्रिक डेटा के साथ रजिस्ट्रेशन कराया था. ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया में केवल पहचान की के लिए है। इससे जन्मतिथि या फिर किसी अन्य डिटेल्स की पहचान नहीं की जा सकती।

एजेंसियां अपने हिसाब से कर सकती हैं इस्तेमाल

UIDAI की माने तो AUA और KUA एजेंसियां ये तय कर सकती है कि किसी खास चीज के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाना चाहिए या नहीं। जैसे कल्याणकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य सरकारी सेवाओं में आधार कार्ड का यूज संबंधित मंत्रालयों और राज्य सरकारों द्वारा लिया जाता है।

आधार कार्ड किन कामों के लिए मान्य?

UIDAI ने दोहराया कि आधार कार्ड के सभी रूप जैसे फिजिकल कार्ड, ई-आधार, मास्क्ड आधार और QR कोड का इस्तेमाल पते और पहचान के लिए किया जा सकता है। लेकिन जन्मतिथि के लिए ये मान्य नहीं है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें