National

बड़ा झटका!, Raghav Chadha समेत 7 AAP सांसदों के दल-बदल को राज्यसभा ने दी मंजूरी 

Rajya Sabha Recognizes All 7 Rebel AAP MPs: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा (Rajya Sabha) में ताकत लगभग खत्म ही हो गई है। राज्यसभा ने राघव चड्ढा(Raghav Chadha ) समेत सातों बागी सांसदों को मान्यता दे दी है। जिसका मतलब है कि उन्हें BJP में शामिल होने को लेकर राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है। इसको लेकर राज्यसभा सचिवालय द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

बड़ा झटका!, Raghav Chadha समेत 7 AAP सांसदों के दल-बदल को राज्यसभा ने दी मंजूरी 

दरअसल आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए सभी सांसदों को राज्यसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सभी बागी सांसदों को भारतीय जनता पार्टी का सांसद मान लिया गया है। इसके बाद राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्य बढ़ गई है। BJP के अब कुल 113 सदस्य है।

ये भी पढ़ें:- Raghav Chadha समेत AAP से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन?, पार्टी के कितने MP बचे?

AAP ने उपराष्ट्रपति को लिखा था लेटर

बताते चलें कि बीते दिन 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को एक लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि AAP छोड़ने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द कर दी जाए।

अपने लेटर में उन्होंने लिखा कि ‘ये सांसद AAP पार्टी की टिकट पर राज्यसभी के लिए निर्वाचित हुए थे। लेकिन इन्होंने पार्टी छोड़ने और BJP में शामिल होने का निर्ण किया।’ उन्होंने कहा कि ये दल-बदल के समान है। जरूरत पड़ने पर पार्टी इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें:- Raghav Chadha समेत सातों सांसदों की बढ़ेगी मुश्किलें!, AAP ने उठाया ये बड़ा कदम

Raghav Chadha के साथ 7 सांसदों ने छोड़ी AAP

जैसा कि आपको पता ही होगा कि शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2026 को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने आप पार्टी से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी आप छोड़कर बीजेपी में मर्ज हो रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें