Raghav Chadha समेत AAP से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन?, पार्टी के कितने MP बचे?

आम आदमी पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है। आज 24 अप्रैल को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ दो तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं।
सांसद Raghav Chadha समेत दो-तिहाई सांसद BJP करेंगे ज्वाइन
दरअसल संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ आप सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा, “हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।”
ये भी पढ़ें:- AAP को बड़ा झटका!, Raghav Chadha का इस्तिफा, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल
AAP से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन?
आपको बता दें कि आप और राघव चड्ढा के बीच काफी महीनों से अनबन चल रही थी। जिसके बाद राघव के पार्टी छोड़ने का ये फैसला ज्यादा हैरान कर देने वाला नहीं था। चलिए जानते है कि वो कौन से दो तिहाई से ज्यादा सदस्य है जो आप को छोड़ने का प्लान बना चुके है।
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कितने सदस्य?
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सदस्य हैं। इनमें-
- राघव चड्ढा
- संजय सिंह
- स्वाति मालीवाल
- हरभजन सिंह
- राजिंदर गुप्ता
- विक्रमजीत साहनी
- नारायण दास गुप्ता
- अशोक कुमार मित्तल
- संदीप पाठक
- संत बलबीर सिंह
किसने-किसने छोड़ी आप की राज्यसभा सदस्यता?
राघव चड्ढा ने कहा, “राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। उनमें से 3 आपके सामने यहां मौजूद हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।”
राज्यसभा में आप की कितनी रह जाएगी ताकत?
- संजय सिंह
- नारायण दास गुप्ता
- संत बलबीर सिंह