National

Raghav Chadha समेत सातों सांसदों की बढ़ेगी मुश्किलें!, AAP ने उठाया ये बड़ा कदम

हाल ही में राघव चड्ढा (Raghav Chadha News) सहित सातों सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया था। अब इसी को लेकर आज 26 अप्रैल को पार्टी ने राघव सहित पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। संजय सिंह ( aap sanjay singh) ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रति को एक पेटिशन भेजी है। जिसमें उन्होंने संविधान 10वीं अनुसूची के तहत सभी सदस्यों की सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया है।

Raghav Chadha समेत सातों सांसदों की बढ़ेगी मुश्किलें!

दरअसल संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “कई संविधान के ज्ञाताओं ने, देश के वरिष्ठ अधिवक्ता और संविधान के विशेषज्ञ कपिल सिब्बल, पीडीटी आचार्य ने और तमाम लोगों ने ये साफ कर दिया है कि जिन सात लोगों ने आम आदमी पार्टी को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी में विलय करने का फैसला लिया है, उनकी, सबकी सदस्यता खत्म होगी, रद्द होगी, समाप्त होगी।”

ये भी पढ़ें:- AAP को बड़ा झटका!, Raghav Chadha का इस्तिफा, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

सबकी सदस्यता होगी रद्द?

इसके आगे उन्होंने कहा, “सभी विशेषज्ञों से बातचीत करके, सिब्बल साहब की राय लेकर मैंने राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति महोदय को एक पेटिशन भेजी है जिसमें संविधान की 10वीं अनुसूचि के मुताबिक, इन सातों सदस्यों की सदस्यता पूरे तरीके से खत्म की जाए, समाप्त की जाए, इसके बार में उनसे अनुरोध किया है. उपराष्ट्रति महोदय से मांग की है कि इसकी जल्द से जल्द सुनवाई करके एक न्यायपूर्ण फैसला दें।”

ये भी पढ़ें:- Raghav Chadha समेत AAP से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन?, पार्टी के कितने MP बचे?

संजय सिंह ने उत्तराखंड का दिया उदाहरण

मीडिया ने इस दौरान सवाल किया कि आपको क्या लगता है कि इसका जल्द निपटार होगा? तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “जिन मामलों में निपटारा नहीं हुआ, उसमें कोर्ट के फैसले आए। कई ऐसे उदाहरण हैं। उत्तराखंड के मामले में क्या हुआ। याद कीजिए अरुणाचल के मामले में क्या हुआ। जब वहां इस प्रकार की तोड़फोड़ की गई थी तो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था। कई बार विलंब होने से निराशा जरूर होती है लेकिन उसकी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। संविधान की बात तो सबको मानना पड़ेगा, वो तो सबके ऊपर लागू होता है.”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें