Dehradun NewsBig News

देहरादून में देर रात चली गोलियां… ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान पुलिस-बदमाश आमने-सामने

देहरादून में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाना बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना शातिर अपराधियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।

देहरादून में देर रात चली गोलियां

जानकारी के मुताबिक, पुलिस चेकिंग बैरियर पर संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, तभी बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी अब्दुल्ला समेत दो बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी अब्दुल्ला समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने दो देशी तमंचे और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद जैसे जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Dehradun crime

SSP ने किया मौके पर निरीक्षण

आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस बदमाशों के आपराधिक नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के बारे में गहराई से जांच कर रही है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें