Dehradun News

Dehradun Vikram Sharma Murder पर अपडेट!, फरार 6 आरोपियों पर बढ़ाई गई इनामी राशि

Dehradun Vikram Sharma Murder Case Update: देहरादून का चर्चित हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट आया है। 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसी मर्डर केस के छह आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। लेकिन हत्यारोपी का कहीं कुछ पता नहीं। अब इसी मामले में पुलिस ने इस हत्याकांड के छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है।

देहरादून विक्रम शर्मा मर्डर पर अपडेट! Dehradun Vikram Sharma Murder Case Update

छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए के इनाम के अलावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी ले लिया है। पुलिस की माने तो आरोपियों को पकड़ने के लिए कई अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पा रहे है। आपको बता दें कि इस हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:- Dehradun में आज रात ब्लैक आउट!, इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

dehradun
हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा मर्डर केस में फरार 6 आरोपियों पर बढ़ाई गई इनामी राशि

विक्रम शर्मा पर हत्या, वसूली के मुकदमे दर्ज

विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले है। वो देहरादून में रहता था। मृतक का काशीपुर में स्टोन क्रशर का कारोबार था। इसके अलावा भी उसके कई कारोबार थे। विक्रम पर झारखंड में हत्या, वसूली और अन्या गंभीर धाराओं में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

13 फरवरी की सुबह विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

13 फरवरी की सुबह विक्रम शर्मा राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल गया था। वहीं पर बाइक सवार तीन लोग विक्रम को मारने आए थे। दो लोग मॉल में गए। वहीं पर उन्होंने विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल राजकुमार को 19 फरवरी को जमशेदपुर से और 23 फरवरी को आरोपी अक्षत ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। दोनों इस वक्त जेल में है।

फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा

जांच में सामने आया कि इस घटना में छह अन्य आरोपी अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जितेन्द्र कुमार साहु शामिल थे। पहले आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया था। हालांकि अब इनामी राशि एक लाख रुपए कर दी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें