Big NewsDehradun News

Dehradun में आज रात ब्लैक आउट!, इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

Blackout In Dehradun Today: आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को राजधानी देहरादून में ब्लैक आउट होगा। ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। शहर के कई इलाकों में रात 10 बजे से आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट होगा। साथ ही आपातकालीन सायरन भी बजेगा। इसी को लेकर बीते दिन गुरुवार को अधिकारियों ने बैठकर कर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।

देहरादून में आज ब्लैक आउट! Blackout In Dehradun Today

मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा ये निर्देश दिए गए है। इस मॉकड्रिल का मकसद नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता आंकना है। जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

आज रात 10 बजे शहर के आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर में मॉकड्रिल होगी। इसके चलते स्ट्रीट लाइट, पार्क और बाकी सार्वजनिक स्थलों की रोशनी को थोड़ी देर के लिए बंद कर दी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले इन इलाकों में आपातकालीन सायरन भी बजेगा। ताकि लोगों को इसके संकेत मिल सके।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें