Dehradun NewsUttarakhand

देहरादून में महिला की मौत: नशे ने ली जान!, मृतका की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अपनी पीठ थपथपाती है। लेकिन देहरादून में महिला की मौत मामले ने इसकी हकीकत सबके सामने ला दी है। रायपुर के चुना भट्टा से जिस महिला का शव बरामद हुआ वो नशे की आदी निकली।

मृतका की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दरहसल थाना रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा के पास एक खंडहर घर में महिला का शव मिला, जिसके बाद आसपास सनसनी का माहौल हो गया। मृतका के मां ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने रोते-बिलखते कहा उसकी बेटी शिवानी थापा (28) को स्मैक की लत थी। जिससे उसके परिजन परेशान थे। महिला कई बार पुलिस को इसकी सूचना दे चुकी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा ये रहा कि उनकी बेटी की जान चली गई।

ये भी पढ़ें: देहरादून में फिर मिला महिला का शव, मची सनसनी

दो साल के बेटे को छोड़ गई मृतका

स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवानी ने तीन साल पहले सावन अरोड़ा से लव मैरिज की थी। नशा करने के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। बताया जा रहा है सावन और शिवानी शादी से पहले साथ में ही नशा करते थे। बताया जा रहा है मृतका शिवानी का दो साल का बेटा है। जानकारी के अनुसार शिवानी के परिजन कई बार उसे हरिद्वार नशा मुक्ति केंद्र भेज चुके हैं, लेकिन शिवानी का नशा नहीं छूटा। शिवानी के पति का वर्तमान में गाजियाबाद नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: SSP

वहीं मामले को लेकर देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें