देहरादून में फिर मिला महिला का शव, मची सनसनी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा में महिला का शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
देहरादून के चुना भट्टा में मिला महिला का शव
घटना रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा की है। चुनाभट्टा के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है मृतका के शव से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
11 मार्च को भी देहरादून में मिला था महिला का शव
बता दें 11 मार्च को भी देहरादून के भाऊवाला में जंगल के पास से बोरे के अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। अभी तक पुलिस महिला के कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। उसके कुछ ही दिन बाद एक बार फिर संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: देहरादून में मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में फैली दहशत