International News

कोमा में हैं Iran के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई!, एक पैर भी गंवाया?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर स्थिति गहराती जा रही है। उनको लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे है। पश्चिमी मीडिया ने भी उनकी सेहत को लेकर सनसनीखेज दावे किए है। कहा जा रहा है कि वो कोमा में है और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। तो वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो अभी जिंदा है और उन्हें गंभीर चोटें आई है।

कोमा में हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई

दरअसल 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में ईरान ने अपना सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को गवा दिया था। जिसके बाद उनके बेटे मुज्तबा को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। हालांकि पांच दिन पहले सुप्रीम लीडर बने मुज्तबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए। दावा किया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा अभी कथित तौर पर कोमा में हैं। उनका एक पैर भी काटना पड़ा। तेहरान के एक सूत्र ने ये दावा किया है कि उनके लिवर में चोट है और उनके पेट को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:- भारत आ रहे जहाज को Iran ने उड़ाया, दो भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय का बयान आया

पैर, पेट और लिवर में गंभीर चोट!

ब्रिटेन के अखबार द सन ने एक रिपोर्ट छापी जिसमें दावा किया गया कि 56 साल के मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल है। वो कोमा में है। उनके लिवर में भी गंभीर चोट आई है। उनकी हालत काफी नाजुक है। उनका एक पैर काटना पड़ा। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ICU में है भर्ती

रिपोर्ट में कहा गया कि मुज्तबा तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। जिसके चलते एक अस्पताल के एक हिस्से को सील कर दिया है। अखबार द्वारा सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि खुद ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी उनकी निगरानी कर रहे हैं।

ट्रंप ने भी मुज्तबा को लेकर किया दावा

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मुज्तबा को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शायद वो जिंदा हैं। मुझे लगता है कि उन्हें चोट लगी है, वो शायद किसी न किसी रूप में जिंदा हैं, आप जानते हैं।”

क्या 28 फरवरी को घायल हुए थे?

कहा जा रहा है कि 28 फरवरी को हुए हमले में जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हुई थी, उसी में मुज्तबा भी घायल हुए हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर ईरान की सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें