International News

भारत आ रहे जहाज को Iran ने उड़ाया, दो भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय का बयान आया

Iran Attack on Ship Bound For Gujarat Port: ईरान और इजयारल के बीच युद्ध अभी भी चल रहा है। इसी बीच भारत आ रहे जहाज को ईरान(Iran ) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में उड़ा दिया। इसी को लेकर अब बुधवार 11 मार्च को भारत ने इस हमले की निंदा की है। भारत ने कहा कि ईरान को कार्गो शिप को निशाना बनाने से बचना चाहिए। बता दें कि इस हमले में दो भारतीयों की मौत हुई है।

Gujarat Port
गुजरात आ रहे जहाज पर ईरान का हमला

भारत आ रहे जहाज को ईरान ने उड़ाया, दो भारतीयों की मौत Iran Attack on Ship Bound For Gujarat Port

दरअसल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मिडिल-ईस्ट में व्यापारी जहाज में हुए हमले में दो भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। तो वहीं एक अभी भी लापता है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के गुजरात आ रहे जहाज को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें:- US Israel Iran War : सीजफायर के लिए ईरान की 3 शर्तें, सुनकर दंग रह गया अमेरिका

जहाज को निशाना बनाने पर विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमें 11 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाईलैंड के कार्गो शिप मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरें मिली है. ये जहाज गुजरात के कांडला जा रही थी। पश्चिम एशिया में चल रहे जंग के बाद के सैन्य हमलों में कार्गो शिप को निशाना की भारत निंदा करता है। इस जंग में शुरुआती हमले में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। भारत इस बात को दोहराता है कि कार्गो शिप और निर्दोष नागरिक की जान को खतरे में डालने से बचना चाहिए।”

ये भी पढ़ें:- चारों तरफ लाशें! जानें Iran-Israel War में अब तक कितनी मौतें?, अमेरिका को भी भारी नुकसान

ईरान ने भी बताया कि क्यों किया हमला?

तो वहीं ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC ) ने भी हमले की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि लाइबेरियाई ध्वज वाले कंटेनर जहाज एक्सप्रेस रोम और थाई कार्गो शिप मयूरी नारी को निशाना बनाया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इन जहाजों ने चेतावनी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एंट्री की। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ने ये साफ किया कि इस एरिया से गुजरने के लिए किसी भी जहाज को ईरान की परमिशन लेगी होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें