Uttarakhand

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच भारत सरकार अलर्ट, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और संवेदनशील राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। सरकार की ओर से ईरान समेत पश्चिम एशिया के कई देशों में रह रहे या फंसे भारतीयों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर और सोशल मीडिया माध्यम जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता के लिए संपर्क कर सकें।

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विदेश मंत्रालय के अनुसार, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीय नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास उनकी हर संभव मदद करेगा।

कुवैत में फंसे भारतीय नागरिक ऐसे करें संपर्क

कुवैत में मौजूद भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की वेबसाइट http://indembkwt.gov.in के अलावा इंस्टाग्राम पर Embassyofindia_kuwait, एक्स पर @indembkwt और फेसबुक पेज India in Kuwait के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल या व्हाट्सएप के लिए +96565501946 नंबर जारी किया गया है, जबकि ई-मेल के माध्यम से community.kuwait@mea.gov.in पर भी सहायता मांगी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Trump की मौत का पैगाम!, Iran के राष्ट्रपति ने दी जान से मारने की धमकी, कहा, ‘इस बार गोली…’

सऊदी अरब में फंसे भारतीय नागरिक ऐसे करें संपर्क

सऊदी अरब में फंसे भारतीय नागरिक कॉल या व्हाट्सएप के लिए 00-966-11-4884697 और टोल फ्री नंबर 8002471234 (सऊदी अरब के भीतर से कॉल करने पर) का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही ई-मेल cw.riyadh@mea.gov.in
पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बहरीन में फंसे भारतीय नागरिक ऐसे करें संपर्क

बहरीन में मौजूद भारतीयों के लिए भी कई माध्यम जारी किए गए हैं। वे इंस्टाग्राम पर IndianInbahrain, एक्स पर @IndiaInBahrain, यूट्यूब चैनल Embassy of India, Bahrain और फेसबुक पेज IndiaInBahrain के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा कॉल या व्हाट्सएप के लिए +97339418071 और +97338400433 नंबर जारी किए गए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिक ऐसे करें संपर्क

संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की वेबसाइट http://indembassyuae.gov.in
के अलावा इंस्टाग्राम पर India_in_uae, एक्स पर IndemAbuDhabi और फेसबुक पेज IndiainUAE से जुड़ सकते हैं। आपात स्थिति में +971-2-4492700 नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए सहायता ली जा सकती है।

भारत सरकार ने की ये अपील

भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय हालात को देखते हुए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत भारतीय दूतावास या जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें