Business

सोने का फटेगा बम!, US-Iran युद्ध के बीच रिकॉर्ड तोड़ बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम – Gold Price Rise

Gold Price Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका-इजरायल ईरान पर हमला बोल दिया है। जवाबी कार्रवाई में ईरान भी हमला कर रहा है। जिससे जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ रही है। इसका असर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में देखने को मिल सकता है। जानकारों की माने तो सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो देश में सोने चांदी की कीमतों में तेजी दिखने की संभावना है।

सोने का फटेगा बम!, US-Iran युद्ध के बीच बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम Gold Price Rise

एक्सपर्ट्स की माने तो वॉर के साए में देश के वायदा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। सोना में करीब 15 फीसदी यानी कि करीब 23 हजार रुपए के करीब इजाफा देखने को मिल सकता है। तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल सकती है। चांदी तीन लाख (Silver Price Rise) के पार हो सकती हैं।

सोने के दाम में 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी

जानकारों ने ये भी बताया है कि अगर वॉर लंबा चला तो कीमतों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मिडिल इस्ट में टेंशन की वजह से मार्च के शुरुआती कारोबारी दिनों में सोने की कीमतें 15 पर्सेंट से बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत 1.85 लाख रुपए तक देखने को मिल सकती है। सोमवार यानी कि 2 मार्च 2026 को सोने के दाम में 10 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। जिसके चलते सोने की कीमत 1.75 लाख तक जा सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें