UttarakhandBig News

रमज़ान के महीने नहीं होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई!, वक्फ बोर्ड ने CM को भेजा प्रस्ताव

रमज़ान का पाक महीना शुरू होते ही वक़्फ़ बोर्ड ने धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों के संतुलन को लेकर अहम अपील की है। इसके साथ ही इस महीने अवैध अतिक्रमणों पर किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने का प्रस्ताव रखा है।

रमज़ान के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज़ कम रखने की अपील

वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि रमज़ान के दौरान जहां इबादत का विशेष महत्व होता है, वहीं इस समय बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं। ऐसे में नमाज़ अदा करते समय लाउडस्पीकर की आवाज़ सीमित रखने का अनुरोध किया गया है, ताकि छात्रों और आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और इबादत भी सुकून के साथ संपन्न हो सके।

रमज़ान के महीने नहीं होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई

शादाब शम्स ने यह भी बताया कि रमज़ान के एक महीने के दौरान अवैध अतिक्रमणों पर किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने का प्रस्ताव वक़्फ़ बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री धामी के समक्ष रखा गया है। अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। इसके चलते ईद तक वक़्फ़ बोर्ड की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारत में Ramadan का चांद कब दिखेगा?, कब से रखे जाएंगे रोजे?, जानें सही डेट

सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है उद्देश्य: शम्स

शादाब शम्स ने स्पष्ट किया कि इस फैसले का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है, ताकि रमज़ान और ईद जैसे पवित्र अवसरों पर किसी तरह का विवाद न हो और कोई भी विपक्षी दल इन संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति न कर सके। वक़्फ़ बोर्ड ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें