भारत में Ramadan का चांद कब दिखेगा?, कब से रखे जाएंगे रोजे?, जानें सही डेट

Ramadan 2026 Moon Sighting: रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। चांद के दिखने से ही इसकी शुरुआत होती है। यानी कि सऊदी अरब, पाकिस्तान, भारत या फिर अन्य मुस्लिम देशों में इस पाक महीने की शुरूआत की पुष्टि चांद नजर आने के बाद ही की जाती है। चांद जब दिखाई देता है उसके बाद अगली सुबह से ही रोजा रखने की परंपरा की भी शुरूआत हो जाती है। लोग बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार करते हैं।
सऊदी अरब में चांद दिखने का महत्व Ramadan 2026 Moon Sighting
दुनियाभर के मुसलमान सऊदी अरब में चांद दिखने का इंतजार करते है। उसके लिए चांद दिखना खास अहमियत रखता है। भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद होती है। यानी कि तय तारीख पर अगर चांद नजर नहीं आता, तो कई बार सऊदी अरब की घोषणा के आधार पर ही रोजे शुरू हो जाते हैं। यहीं वजह है कि भारत के साथ-साथ कई अन्य देश के मुस्लिस लोग सऊदी अरब की चांद की खबर पर नजर बनाए रखते हैं।
17 फरवरी को चांद देखने की अपील
देशभर के मुस्लिम लोगों से सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी की शाम चांद पर नजर बनाए जाने की अपील की है। मगरिब की नमाज के बाद रमजान के चांद की तलाश की जाएगी। अगर आज शाम को चांद दिखाई दिया तो सऊदी अरब में 18 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा। जिसके चलते 19 फरवरी से भारत में रोजे शुरू हो जाएंगे।
भारत में कब दिखेगा रमजान का चांद?
भारत में भी 18 फरवरी 2026 की शाम चांद दिखने की आंशका जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो 19 फरवरी से रोजे शुरू हो जाएंगे। अगर 18 फरवरी को चांद नजर नहीं आएगा, तो भारत में पहला रोजा 20 फरवरी से शुरू होंगे। बता दें कि अंतिम निर्णय स्थानीय चांद देखने की पुष्टि पर निर्भर करेगा।