Rudraprayag News

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, घाटी में शोक की लहर

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का निधन हो गया है। उनके निधन से केदार घाटी सहित पूरे उत्तराखंड के तीर्थपुरोहित समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन

निधन की खबर मिलते ही केदारनाथ धाम, गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें श्रीनिवास पोस्ती प्रतिष्ठित पोस्ती परिवार से थे और दशकों तक केदारनाथ धाम की परंपराओं, पूजा-अर्चना और तीर्थयात्रियों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के वे प्रत्यक्ष साक्षी रहे और उस कठिन समय में धाम की व्यवस्था और पुनर्निर्माण से जुड़े प्रयासों में योगदान दिया।

तीर्थपुरोहितों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर मुखर रहते थे श्रीनिवास पोस्ती

श्रीनिवास पोस्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संन्यास काल की स्मृतियों को कई अवसरों पर साझा किया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। मंदिर समिति के सदस्य के रूप में भी वे धार्मिक परंपराओं और तीर्थपुरोहितों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर सदैव मुखर रहे।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें