Big NewsUttarakhand Weather News
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने आज फिर करवट बदल दी है। मौसम विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश-बर्फबारी ला अलर्ट जारी किया है। साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के माने तो आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने वाला है। वहीं 12 फरवरी से मौसम शुष्क होगा और मैदानी हिस्सों में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।