Big NewsAnkita Bhandari NewsUttarakhand

अंकिता के हत्यारे की कंपनी को ठेका!, पिता-भाई को लाखों का बिजनेस परोस रही सरकार- Ankita Bhandari

Ankita Bhandari Murder Accused Company Gets Contract: एक तरफ अंकिता भंडारी का कातिल जेल में है। तो वहीं दूसरी तरफ उसी कातिल के परिजनों की कंपनी को उत्तराखंड सरकार दवाइयों का ठेका दे रही है?

सोशल मीडिया पर एक सरकारी पत्र तैर रहा है जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये लेटर कोई आम लेटर नहीं है। ये एक वर्क ऑर्डर है जिसपर सरकारी मुहर भी लगी हुई है। इस पर उत्तराखंड सरकार के आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के निदेशक विजय कुमार जोगदंडे के दस्तखत भी हैं।

अंकिता के हत्यारे की कंपनी को ठेका! Ankita Bhandari Murder Accused Company Gets Contract

दरअसल अंकिता भंडारी के कातिल के परिजनों की कंपनी को उत्तराखंड सरकार द्वारा दवाइयों का ठेका देने जाने की बात सामने आ रही है। इसमें संस्कार आयुष मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को सरकारी दवाइयां सप्लाई करने का ठेका थमाया गया है।

पिता और भाई को लाखों का बिजनेस परोस रही सरकार

आपको याद दिला दें की जब अंकिता भंडारी वाला पूरा मामला सामने आया था उस वक्त सरकार ने ये कहा था की पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के परिवार को कोई भी सरकारी ठेका नहीं दिया जाएगा। अब हैरत की बात ये है कि इस कंपनी के डायरेक्टर विनोद कुमार आर्य और अंकित कुमार आर्य हैं। जी हां, बीजेपी के पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री विनोद कुमार आर्य जो अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषी पुलकित आर्य के पिता भी है। साथ ही अंकित कुमार जो पुलकित आर्य के भाई हैं।

अंकिता के हत्यारों को ठेका दिए जाने पर उठ रहे सवाल!

अब इन्हीं को सरकारी ठेका दिए जाने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि एक तरफ अंकिता भंडारी के माता पिता हैं जिनके आंसू आज तक नहीं सूखे। जहां पूरा राज्य अंकिता को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सरकार आरोपी के पिता और भाई को लाखों का बिजनेस परोस रही है। इस लेटर के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में भी अफरा तफरी मच गई है।

विपक्ष ने सरकार को घेरा

विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना भी शुरु कर दिया है कांग्रेस की नेता सुजाता पॉल ने इसपर एक वीडियो जारी किया है कि आखिर सरकार और पुलकित आर्य के परिवार के बीच ये मधुरम रिश्ते कैसे

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें