Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज!, इस दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम खुलने लगा है। धूप खिलने से ना सिर्फ पर्वतीय इलाकों में बल्कि मैदानी इलाकों में भी ठंड से राहत मिली है। ऐसा ही हाल बीते दिन गुरूवार को देखने को मिला। साथ ही आज यानी शुक्रवार को भी राजधानी के साथ बाकी इलाकों में धूप खिली दिखी।

Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

आज की बात करें तो देहरादून सुबह धूप खिली रहेगी। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिलेगा। हालांकि देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में रात को ठंड बढ़ने के आसार है।

आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार

राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात और आठ फरवरी को प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि इसके बाद नौ और दस फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिस के आसार है। तो वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें