TrendingHighlight

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, फिर पति ने किया कुछ ऐसा कि आप भी हो जाएंगे हैरान…

यूपी के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि इसके बाद जो हुआ वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। पत्नी जब प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई तो पति ने भी उसे रोका नहीं। बल्कि खुद प्राचीन शिव मंदिर में प्रेमी के साथ पत्नी की शादी करवा दी। पति के ही सामने उसने प्रेमि के पैर छुए।

पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा

दरअसल ये घटना आसपुर देवसरा के एक गांव की है। यहां शनिवार की रात पति ने अपनी ही पत्नी को प्रेमी से साथ पकड़ा। जिसके बाद ये मामला अगली सुबह थाने पहुंचा। दिन भर पंचायत भी चली। जिसमें पत्नी ने ये बात साफ कही कि वो प्रेमी को नहीं छोड़ेगी।

फिर पति ने किया कुछ ऐसा कि आप भी हो जाएंगे हैरान…

पत्नी की जिद के आगे पति को आखिरकार झुकना पड़ा। उसने दोनों की शादी भी खुद ही करवाई। बता दें कि साल 2016 में दोनों पति-पत्नी की शादी हुई थी। जिससे दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक सात साल का और दूसरा चार साल का। हालांकि दोनों बच्चों ने मां के साथ जाने से मना कर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें