Dehradun NewsHighlight

दीपावली पर विवाद में लहराया शस्त्र, DM ने लिया एक्शन, शस्त्र जब्त कर किया लाइसेंस निलंबित

देहरादून में दीपावली के दिन एटीएस कॉलोनी में पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मामूली तैस में आकर एक शख्स ने अपना लाइसेंसी शस्त्र लहराया, जिसके बाद मामला सीधे जिलाधिकारी तक पहुंच गया। डीएम ने एक्शन लेते हुए शस्त्र के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

दीपावली पर विवाद में लहराया शस्त्र

जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुनीत अग्रवाल पुत्र मदन मोहन अग्रवाल निवासी एटीएस कॉलोनी, आईटी पार्क के पास, ने अपने लाइसेंसी हथियार को प्रदर्शित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एक्शन लिया है।

ये भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: रास्ते पर पटाखे जलाने पर युवक पर डाला तेजाब, गंभीर रूप से झुलसा

DM ने शस्त्र जब्त कर किया लाइसेंस निलंबित

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने अग्रवाल के शस्त्र के लाइसेंस निरस्तीकरण की सिफारिश की थी। इस पर डीएम सविन बंसल ने शस्त्र जब्त करने और लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम ने दोनों पक्षों को तलब करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: टक्कर लगने पर मुतवल्ली ने बच्ची पर बरसाए थप्पड़, भड़के परिजन, दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे-Video

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें