Big NewsHaridwar NewsRoorkee News

खौफनाक वारदात: रास्ते पर पटाखे जलाने पर युवक पर डाला तेजाब, गंभीर रूप से झुलसा

रुड़की के भिक्कमपुर गांव में दीपावली की रात खुशियों का माहौल उस वक्त दहशत में बदल गया, जब पटाखे जलाने की मामूली बात पर एक युवक पर तेजाब फेंक दिया गया। देर रात घर के बाहर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आए एक ग्रामीण ने छत से नीचे खड़े युवक के ऊपर तेजाब डाल दिया।

रुड़की में सड़क पर पटाखे फोड़ने पर डाला तेजाब

तेजाब गिरते ही युवक दर्द से तड़प उठा और चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देख लोगों के होश उड़ गए। युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवक की हालत नाजुक

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जलन है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें