Dehradunhighlight

दीपावली पर सीएम धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात, ऐसे जताया आभार

दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

दीपावली पर सीएम धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत और भुवन चंद खंडूरी के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों ही नेताओं से उनका हाल चाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

सकारात्मकता का प्रतीक है दीपावली: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार प्रदेश में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button