Highlight

उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा एक्शन: बेशकीमती जड़ी-बूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी के थाना मोरी पुलिस ने जड़ी-बूटी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मेडा और पंजा जड़ी-बूटी बरामद की है।

बेशकीमती जड़ी-बूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर की देर शाम मोरी-नेटवाड़ रोड स्थित कुनारा तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों राजेंद्र सिंह (38) निवासी ग्राम जखोल और सूरत सिंह (46) निवासी लिवाड़ी के पास से 152 किलो प्रतिबंधित मेडा और 15 किलो पंजा जड़ी-बूटी बरामद हुई।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से जड़ी-बूटियां एकत्र कर देहरादून में बेचने के इरादे से जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी, दो तस्कर अरेस्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें