HighlightUttarakhand

CM ने ली उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि राज्य की सभी सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

उत्तराखंड की सड़कों को जल्द गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूर्ण हो चुका है। सीएम ने कहा कि शेष कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जनपदों का नियमित भ्रमण कर जनता से संवाद स्थापित करें और सरकार की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को दी जाए प्राथमिकता: CM

बैठक में सीएम धामी ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का जल्द पुनर्निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय जनता को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुलों के शीघ्र निर्माण और नए पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर भी बल दिया।

कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय और सजगता के साथ कार्य करना होगा।

ये भी पढ़ें: NH के अधिकारियों ने उड़ाई CM के आदेश की धज्जियां, नहीं हुई सड़कें गड्ढा मुक्त, लोगों में आक्रोश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें