Uttarakhand Weather UpdateBig News

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद होने लगा ठंड का एहसास, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अक्टूबर की शुरुआत में ही ठंड का एहसास होने लगा है। बीते सोमवार को केदारनाथ और बदरीनाथ धामी में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 7 अक्टूबर यानी मंगलवार को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ ओर बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, आप भी देखें मनमोहक नजारा

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी (Snowfall in uttarakhand) हो सकती है. अन्य जनपदों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान तेज दौर की बारिश होने की भी संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button