Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, आप भी देखें मनमोहक नजारा

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का आगाज हो गया है। केदारनाथ धाम में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही धाम के चारों ओर बर्फ की हल्की चादर बिछ गई, जिससे मंदिर परिसर और आस-पास की पहाड़ियां सफेद नज़र आने लगी।

केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

मौसम में आए इस बदलाव से एक ओर जहां ठंडक बढ़ गई है, वहीं श्रद्धालुओं के चेहरों पर बर्फबारी देखने की खुशी भी साफ झलक रही है। बड़ी संख्या में यात्री धाम में मौजूद हैं। गौरतलब है कि केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले यह पहली बर्फबारी धाम की खूबसूरती को और बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में इन जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 अक्टूबर को देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 प्रति किमी घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 7 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Char Dham Closing Date 2025: बंद होने जा रहे उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट, नोट कर लें तारीख

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें