Nainital NewsHighlight

CM ने नैनीताल में सुनी पीएम मोदी के मन की बात, बोले कार्यक्रम देश को दे रहा नई सोच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल के बीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड को सुना। सीएम धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देगा।

सीएम धामी ने नैनीताल में सुनी पीएम मोदी के मन की बात

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है। जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया है। सीएम ने कहा पीएम ने इस कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही।

2 अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया है। पीएम ने लोगों से आग्रह किया है कि 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal के साथ साझा करें। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से भी इस मुहिम में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

PM ने बढ़ाया भारत की बेटियों का मान: CM

सीएम ने कहा पीएम मोदी ने भारत की उन बेटियों का मान बढ़ाया, जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किमी की यात्रा पूरी कर नया इतिहास रचा है। पीएम ने लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की भी बात कही है। सीएम ने कहा कि PM ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी के सामने जो संकल्प रखें हैं, उन्हें हम सबने मिलकर पूरा करना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें