Big NewsDehradun

UKSSSC कथित पेपर लीक : सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, परीक्षा के रिजल्ट पर भी आया ये अपडेट

UKSSSC कथित पेपर लीक मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच रिटायर्ड जज से कराने का फैसला लिया है। जांच होने तक परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।

UKSSSC पेपर मामले में रिटायर्ड जज के जिम्मे जांच

21 सितंबर को हुए UKSSSC पेपर के लीक होने के आरोपों के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच रिटायर्ड जज से कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले की जांच अब हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज की निगरानी में होगी। सरकार ने कहा है कि इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की जा रही है जिसको रिटार्यज जज हेड करेंगे। यही कमेटी आरोपों की जांच करेगी।

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सर्वोपरी

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा है कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुचिता के साथ ही अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरी है। इसी क्रम में गत रविवार को सम्पन्न परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी द्वारा कराई जाएगी। उक्त एसआईटी का कार्यक्षेत्र पूरा प्रदेश होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जांच निष्पक्ष ढंग से हो इसके लिए यह भी एसआईटी जांच की निगरानी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज के द्वारा की जाएगी। सेवानिवृत्त जज और एसआईटी सभी जिलों में जाएंगे, इस दौरान कोई भी व्यक्ति उन तक परीक्षा से संबंधित तथ्य और सूचना दे सकता है।

एक महीने में आएगी रिपोर्ट, आंसर शीट रहेगी सील

वहीं सरकार ने कहा है कि इन आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट एक महीने में देगी। इस दौरान परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग इस परीक्षा से जुड़ी आंसर शीट्स को सील बंद रखेगा।

Back to top button