UttarakhandHighlight

भूस्खलन न्यूनीकरण पर CS की बैठक, संवेदनशील झीलों में सेंसर लगाने का दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, सेंट्रल वॉटर कमीशन समेत अन्य राष्ट्रीय संस्थानों के साथ भूस्खलन न्यूनीकरण को लेकर बैठक की। बैठक में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रिडिक्शन मॉडल तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे मिलकर एक प्रिडिक्शन मॉडल तैयार करें। इसके तहत सैटेलाइट इमेज और धरातलीय परीक्षण के आधार पर यह पूर्वानुमान लगाया जाएगा कि कितनी बारिश होने पर किसी विशेष स्थान पर भूस्खलन की संभावना है। इसका उद्देश्य निचले इलाकों को समय रहते खाली कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

संवेदनशील झीलों में सेंसर लगाने का दिए निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश की 13 ग्लेशियर झीलों में सेंसर लगाए जाएं। शुरुआत में 6 संवेदनशील झीलों का सैटेलाइट और धरातलीय परीक्षण कर सेंसर स्थापित किए जाएंगे। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान को इस कार्य के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, जीएसआई, सेंट्रल वॉटर कमीशन और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

फंड की कमी न होने का दिया आश्वासन

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने फंड की किसी प्रकार की कमी न होने का भी आश्वासन दिया। बर्द्धन ने कहा कि यह एक मल्टी-इंस्टिट्यूशनल टास्क है और इसे गंभीरता से तत्काल प्रभाव से लागू करने की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश में भूस्खलन और ग्लेशियर झीलों से जुड़ी आपदाओं का प्रभाव कम किया जा सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें