Uttarkashi NewsHighlight

उत्तरकाशी में हादसा, क्षतिग्रस्त क्षेत्र को पैदल पार कर रहे थे युवक, मलबे की चपेट में आए

उत्तरकाशी में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे में क्षतिग्रस्त क्षेत्र को पैदल पार का रहे युवक मलबे की चपेट में आ गए।

उत्तरकाशी में मलबे की चपेट में आए दो युवक

घटना मंगलवार शाम गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुक्की गांव में रहने वाले दो युवक क्षतिग्रस्त मार्ग को पैदल पर कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा आ गिरा।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बताया जा रहा है पैदल सड़क पार कर रहे युवक मलबे की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के सात जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें