UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather Update: नहीं थम रहा मॉनसून का कहर!, इन जिलों में बाढ़ के खतरा

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मॉनसून का कहर थमने का नाम ही ले रहा। आज भी कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट(orange alert) जारी है। काफी दिनों से प्रदेश में भारी बारिश(heavy rain) का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी से अति भारी बारिश हो रही है।

आज भी इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग की माने तो प्रदेशभर में आज भी भारी बारिश हो सकती है। देहरादून समेत बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाकी जिलों में भी गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का दौर जारी रहेगा।

बाढ़ का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बाढ़ का खतरा मड़रा सकता है। सभी जिलाधिकारियों को इसको लेकर एक पत्र भेजते हुए अलर्ट रहने के निर्दश दिए हैं।

शनिवार को चलता रहा था मूसलाधार बारिश का सिलसिला

देहरादून के आसपास के इलाकों में भी बारिश की बौछार देखने को मिलेगी। देहरादून में बीती रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को तड़के से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश परेशानियों का कारण बन रही है। चारधाम समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश जारी है। कई जगहों पर भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित है। प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज भी देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें