Big NewsDehradun News

देहरादून में Bird flu का खतरा!, DM ने जारी किया अलर्ट

Bird flu alert in dehradun : उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर डीएम सविन बंसल ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Bird flu को लेकर देहरादून में अलर्ट

दून के डीएम सविन बंसल ने बैठक कर पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि एहतियात के तौर पर जिले के सभी पोल्ट्री फार्म से 3 दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए। डीएम ने पोल्ट्री फार्म पर नियमित निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया है। साथ ही अधिकारियों को रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टिव करने के लिए कहा।

नदियों के पास रहने वाले पक्षियों पर रखी जाए नजर : DM

डीएम ने वन विभाग को तालाब, झील और नदियों के आसपास रहने वाले पक्षियों पर नजर रखने और कोई पक्षी मृत या बीमार मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को देने को कहा है। हालांकि जिले के पोल्ट्री फार्म में अभी तक Bird flu का कोई भी मामला सामने न आने पर डीएम ने कहा कि जिले के पोल्ट्री पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नही है।

आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स हैडक्वाटर को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

डीएम ने सैनिक कल्याण अधिकारी को जिले में स्थित आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स हैडक्वाटर को भी इस संबंध सतर्क करने को कहा है। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यूपी से सटी जनपद की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले जिन्दा मुर्गे, मुर्गे का मांस और अंडे पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई जाए।

DM ने अधिकारियों को दिए जागरूकता फैलाने के निर्देश

डीएम ने जनपद में अनाधिकृत रूप से संचालित मीट की दुकानों को तत्काल सीज कराया जाए। डीएम ने सभी एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन और मुर्गा मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : बिल्लियां पालने का रखते हैं शौक तो हो जाए सावधान! फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में खुलासा

क्या होता है बर्ड फ्लू ?

एवियन इन्फ्लूएंजा, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता है, एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो पक्षियों को प्रभावित करती है। यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल सकती है, हालांकि यह दुर्लभ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें