HealthHighlight

बिल्लियां पालने का रखते हैं शौक तो हो जाए सावधान! फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में खुलासा

अगर आपके भी घर में बिल्लियां है या फिर उनको पालने का शौक है तो आपको भी सावधान होने की जरूरत है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें पालतू बिल्लियों से बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैलने की बात कही गई है। बता दें कि बीते 2.5 साल से अमेरिका में पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू का कहर नजर आ रहा हैं।

हाल ही में टेलर एंड फ्रांसिस मैगजीन में पब्लिश इस अध्ययन के मुताबिक बिल्लियां एक या दो म्यूटेशन वायरस के स्ट्रेन को इंसानों तक पहुंचा सकती हैं। एवियन इन्फ्लूएंजा का स्ट्रेन, जिसे H5N1 के नाम से जाना जाता है। ये घातक स्ट्रेन 100 मिलियन से अधिक पक्षियों की मौत की वजह है। हालांकि इंसानों में ये आसानी से नहीं फैलता। लेकिन इससे सावधानी बरतनी जरूरी है।

बल्लियों से ऐसे बढ़ सकता है बर्ड फ्लू का खतरा

बता दें कि इसी साल अप्रैल में साउथ डकोटा के एक घर में 10 बिल्लियों की मौत हुई। इसमें शोधकर्ताओं ने बिल्लियों के शवों का विश्लेषण किया। इसमें उन्हें सांस और नर्व से जुड़ी समस्याएं देखने को मिली। बिल्लियों में मिला वायरस 80 किमी दूर एक डेयरी फार्म पर मिलने वाले जानवरों जैसा ही था। शवों के पास पक्षियों के पंख भी मिले। जिससे ये कन्फर्म हुआ कि बिल्लियों ने पक्षियों को होगा।

बिल्लियों में बर्ड फ्लू का ज्यादा खतरा?

अध्ययन में ये भी पाया गया कि बिल्लियों में बाकी जानवरों के मुकाबले दो रिसेप्टर्स होते हैं। जिससे उनके अदर मौसमी और बर्ड फ्लू आसानी से आ सकता है। फ्लू के मैसम में बिल्लियां साथ में H5N1 और मौसमी फ्लू वायरस की चपेट में आ सकती है। बिल्लियां इंसानों के आसपास ही रहती हैं। ऐसे में बर्ड फ्लू फैलने का खतरा बना रहता हैं।

कैसे बिल्लियों से इंसानों में फैल सकता है वायरस

संक्रमित बिल्लियों में सिस्टमैटिक इंफेक्शन बढ़ता है। सांस और पाचन तंत्र दोनों से वो वायरस से संक्रमित कर सकती है। जिससे इसानों में फैलने के कई रास्ते बन सकते हैं। हालांकि इस बात का अभी फिलहाल कोई सबूत नहीं है कि बिल्लियों ने इंसानों में H5N1 वायरस फैलाया है। लेकिन वैज्ञानिक सावधानी बरतने को कहते है। ऐसा होने से स्थिति बदतर हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें