Trendinghighlight

प्रेमी संग भागी लड़की! घरवालों को फर्राटेदार अंग्रेजी में धमकाया, Video Viral

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। जो कभी आपको हंसने तो कभी किसी मुद्दे पर सोचने पर मजबूर कर देता हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार का है। जहां पर एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रही है। इस वीडियो में वो परिवार वालों को धमकाती नजर आ रही है और वो भी अंग्रेजी में।

शादी के बाद घरवालों को फर्राटेदार अंग्रेजी में धमकाया

वीडियो से पता चल रहा है कि लड़की ने अपने घर से भाग कर शादी रचाई है। भाग कर शादी करना हैरानी की बात नहीं है। लेकिन जिस अंदाज में वो अपने घरवालों को वीडियो जारी कर अंग्रेजी में घरवालों को धमका रही है वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वो भी बिहार की लड़की।

वीडियो हो रहा वायरल Video Viral

बिहार एक हिंदी भाषी राज्य है। ऐसे में लड़की का फर्राटेदार अंग्रेजी में धमकी देना हैरानी की बात है। हालांकि जिस हिसाब से वो बोल रही है उससे साफ पता चल रहा है कि उसने ये तोते की तरह रटा है।

इस वीडियो में लड़की अपने परिवार वालों को धमकाते हुए कहती है कि उसने शादी कर ली है। बता दें कि लड़की का ये वीडियो ट्विटर अकाउंट @ChapraZila पर पोस्ट किया गया है।

7 जुलाई को ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

वीडियो में लड़की कहती हुई नजर आ रही हैं कि उसका नाम निकिता कुमारी है। उनके पिता का नाम पिंटू पासवान है। जमुई की रहने वाली है और उसने सात जुलाई को राजीव कुमार से शादी कर ली है। अब वो उसका पति है। वो उससे काफी प्यार भी करती है। आगे उसने बताया कि शादी उसकी सहमति से हुई है। वो काफी खुश है। अगर उसे या उसके पति दोनों में से किसी को भी कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार उसके परिवार वाले होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button