Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather News: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather News: आज भी उत्तराखंड में मौसम का हाल बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में आज तेज से अति तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी Uttarakhand Weather News

आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की आंशका है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर आदि जिलों के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। जारी चेतावनी में इन जिलों में आज तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बेटी पर था गर्व, फिर क्यों पिता ने खून से रंगे हाथ? क्या है नेशनल टैनिस प्लेयर Radhika Yadav की हत्या का कारण?

पर्वतीय इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह

बात करें अन्य जिलों की तो वहां भी बारिश होने के आसार हैं। कहा जा रहा है कि सप्ताह भर बारिश का दौर जारी रहेगा। ज्यादातर जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आवाजाही की सलाह दी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें